बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव चौंढेरा में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार भगवान श्रीराम का डोला धूमधाम से निकाला गया।शोभायात्रा में मां काली के पांच अखाड़ों के कलाकारों ने करतब दिखाए। बैंड-बाजों और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। श्री सीताराम मंदिर से भाजपा नेता एवं समाजसेवी शांतिस्वरूप शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम के डोले और मां काली की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में श्रीराम परिवार, शिव शंकर, श्री राधा-कृष्ण, श्री हनुमान, मां दुर्गा, चित्रगुप्त और यमराज की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। मां काली के पांच अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। कलाकारों के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखने ...