Bulandsehar News: चोरों ने अलमारी काटकर पार किए लाखों के जेवरात व नगदी
बुलंदशहर, जुलाई 16 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेहचोली में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर में रखी लोहे की अलमारी का ऊपरी भाग काटकर उसमें रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ग्राम नहचोली निवासी पीड़ित धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की चोरों ने उसके घर के कमरे में रखी लोहे की अलमारी को निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी काटकर उसके अंदर रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार ने अलमारी खोली तो उसका ऊपरी हिस्सा कटा हुआ मिला और उसमें रखा सामान गायब था। कोतवाली प्रभारी राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.