Bulandsehar News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार
बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर में तैनात अपराध निरीक्षक पवन मलिक ने बताया कि रविवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव असगरपुर पहुंचकर ईदगाह के निकट से तीन लोगों को पकड़ लिया गया। जिन्होंने अपना नाम सलाउद्दीन, साहनवाज और कैफ निवासी गांव असगरपुर बताया। जिनके कब्जे से 40 जिंस पेंट, 50 शर्ट, 20 टी-शर्ट, चार लोवर, दो चारपाई, लेपटाप और लोहे की सब्बल बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि विगत दो जुलाई को उन्होंने गांव बलराऊ मोड पर स्थित लाईब्रेरी से लेपटाप चोरी किया था। इसके अलावा तीन जुलाई को गांव अरनिया मंसूरपुर में प्लाट में बने कमरे का ताला तोड़कर चारपाई और दोस्तपुर मार्ग स्थित दुकान से कपड़े चोरी किए थे। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.