Bulandsehar News: चोरी के कुंडल और बाइक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो पीली धातु के कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बीबीनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हिमांशु चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक शुभम गंगवाल पुलिस टीम के साथ खैरपुर नहर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खैरपुर नहर पुल से कटक नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर शनि मंदिर के पास से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान गाजियाबाद के डासना स्थित आफताब कॉलोनी निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू उर्फ संटौला और उसके बेटे सुहेल के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो पीली धातु के कुंडल और घटना में इस्तेमाल की गई टीवीएस बाइक बरामद की। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.