Bulandsehar News: चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: नगर पुलिस ने वलीपुरा नहर पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का पूछताछ कर चालान कर दिया है। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार सुबह नगर पुलिस ने वलीपुरा नहर अडौली कट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रितिक उर्फ कालू पुत्र राजकुमार उर्फ आधार निवासी धमैड़ा सूजापुर(कोतवाली देहात) के रूप में हुई। आरोपी के पास से बरामद बाइक को 4 अक्तूबर को ही कचहरी रोड से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.