Bulandsehar News: चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत, सोशल मीडिया पर सुरक्षा संदेश वायरल
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- बंद मकानों में चोरी से बढ़ी चिंता Bulandsehar News: नगर में बंद पड़े मकानों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों द्वारा एक ही रात में चार मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी किए जाने के बाद अब लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी संदेश तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल संदेश में 28 अक्टूबर की रात बीबीनगर कस्बे में चार घरों में चोरी की वारदात होने का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि चोरों ने बंद पड़े मकानों को निशाना बनाया। संदेश के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि घर बंद करके कई दिनों के लिए बाहर जाते समय कीमती सामान और नकदी घर में न छोड़ें। साथ ही आसपास के पड़ोसियों के घरों पर भी नजर रखने की अपील की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.