बुलंदशहर, जुलाई 26 -- Bulandsehar News: जंक्शन मार्ग पर रविवार दोपहर को ट्रैफिक पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को कार आती दिखाई दी। जिसको पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रूकने के लिए इशारा किया। जिस पर चालक ने कार नहीं रोकी और कार को लेकर भागने लगा। जिस पर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने करीब एक किलोमीटर दूर कार को रोक लिया। साथ ही उसमें सवार चालक को भी पकड़ लिया। जिसको लेकर जंक्शन चौकी पुलिस को सूचित किया और कार को उनके सुपुर्द कर दिया गया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...