Bulandsehar News: चेकिंग के दौरान कार सवार दो गिरफ्तार, तमंचा व पिस्टल बरामद
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- Bulandsehar News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, जिंदा कारतूस तथा एक कार बरामद की है। कोतवाल शेलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ककोड़ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ककोड़ रोड पर भोंखेड़ा के पास एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने वाहन को तेज गति से आगे बढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों को पकड़ लिया।पकड़े गए युवकों की पहचान नरेंद्र निवासी ग्राम भौंखेडा सिकंदराबाद तथा हर्ष निवासी एसडीएम कॉलोनी, सिकंदराबाद के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान नरेंद्र के कब्जे से एक तमंचा व हर्ष से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.