बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में पूर्व में निष्कासित किए गए चार अधिवक्ताओं की सदस्यता अग्रिम आदेश तक बहाल की गई है। शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता और महासचिव धर्मेन्द्र सिंह खालौर के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन पर विचार किया गया। बार अध्यक्ष ने बताया कि निष्कासित अधिवक्ता पवन कुमार निम द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र और आदेश का अवलोकन करने के बाद, कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से इसे स्वीकार कर लिया। इसके तहत प्रकरण के निस्तारण तक पूर्व की भांति सदस्यता हित लाभ के लिए अधिवक्ता पवन कुमार निम, नीरज सिंह, संलेख चन्द और हेमन्द्र वर्मा की सदस्यता अग्रिम आदेश तक बहाल कर दी गई है।...