बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की 'टेकाथॉन 03' विज्ञान एवं तकनीक प्रतियोगिता में आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, खुर्जा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देशभर से आए लगभग 1200 प्रतियोगियों के बीच विद्यालय के चार मेधावी छात्रों का चयन आईआईटी रुड़की में आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ​प्रतियोगिता में कक्षा 11ए के छात्र तरुण और साहिल ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर टिकाऊ मॉडल प्रस्तुत कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, छात्र प्रबल और पवन ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवीन नवाचार प्रस्तुत कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।​इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष ...