बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तूरा निवासी चार किसानों की ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। गांव निवासी हरिश्चंद्र, जगवीर, रघुराज व श्यामसुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार देर-रात उनकी ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर स्टार्टर, बिजली के केबिल व अन्य बिजली के उपकरण चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। बुधवार को चारों ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...