Bulandsehar News: चारू हादसा : उच्चस्तरीय जांच और एफआईआर की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: भूतेश्वर मंदिर के समीप खुले नाले में गिरकर लापता हुई 11 वर्षीय छात्रा चारू कश्यप के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेता घटनास्थल पहुंचे और चल रहे रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। उन्होंने छात्रा चारू कश्यप के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चारू हादसा: पालिका के छह अधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.