बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: भूतेश्वर मंदिर के समीप नाले में बही 11 वर्षीय छात्रा चारू कश्यप के घर शुक्रवार को नगर पालिका की चेयरमैन दीप्ति मित्तल पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। चेयरमैन ने चारू के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पूरा नगर इस घटना से व्यथित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं तथा चारू की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान परिजनों ने घटना को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ​चौथे दिन 30 किमी तक फैला चारु का सर्च ऑपरेशन, काली नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की महा तलाश यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चारू हादसा : स्कूल और पालि...