Bulandsehar News: चारु हादसा : छात्रा के नाला में बहने के मामले में दो सफाई निरीक्षक, दो जेई सस्पेंड
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: मूसलाधार बारिश में मंगलवार को कक्षा चार की मासूम छात्रा चारू कश्यप नाले में बह गई। इस मामले में डीएम कुमार हर्ष ने नगर पालिका के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की थी। शासन ने इस मामले में नगर पालिका में तैनात दो सफाई निरीक्षक और दो अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। वहीं 30 घंटे बीतने के बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लग सका। नगर के मामन रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के निकट मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से घर लौट रही कक्षा चार की छात्रा चारू कश्यप बारिश के दौरान खुले नाले में बह गई थी। घटना के बाद से छात्रा की तलाश लगातार जारी है। बुधवार को भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीमों ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.