बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: बीबीनगर। कस्बे में मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। तीन दिन पहले बीबीनगर-स्याना मार्ग स्थित चामुंडा माता मंदिर से नर्मदेश्वर शिवलिंग चोरी होने की घटना का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि सोमवार देर रात कस्बे के जाटवान मोहल्ले स्थित चामुंडा माता मंदिर में चोरी की दूसरी वारदात हो गई।

चोरी की वारदात अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां स्थापित पीतल के दो शेर तथा एक घंटा चोरी कर फरार हो गए। लगातार दूसरी घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह मंदिर के सेवादार नरेश कुमार पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मुख्य गेट खुला हुआ मिला।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया अंदर जाकर देखा तो मंदिर में रखा पीतल का सामान गायब था। इसके बाद उन्हो...