Bulandsehar News: चामुंडा देवी मंदिर से निकला भव्य डोला, झांकियों ने मोहा मन
बुलंदशहर, सितम्बर 22 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला प्रभुदयाल स्थित चामुंडा देवी मंदिर से सोमवार रात भव्य डोला निकाला गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर डोले का शुभारंभ किया। डोले में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोले के साथ चलकर भक्ति में सराबोर नजर आए। भजन गायकों सुमित गोयल, राजकुमार सिंघल, पप्पू अग्रवाल, विक्की गोयल, शिवम वर्मा और रवि ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। डोले में शिव तांडव, अघोरी, दुर्गा मां, आदि कैलाश, राम दरबार और वीर हनुमान समेत आधा दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। डोला गांधी चौक, सब्जी मंडी चौराहा, घास मंडी और लाल कुआं से होते हुए वापस चामुंडा देवी मंदिर पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। देर रात तक श्रद्धालु भजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.