Bulandsehar News: चांसी गांव तेंदुआ बाहुल्य क्षेत्र घोषित, वन विभाग की बढ़ी निगरानी
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र के गांव चांसी को वन विभाग ने तेंदुआ बाहुल्य क्षेत्र घोषित कर दिया है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी को देखते हुए गांव में जगह-जगह फ्लेक्स बोर्ड लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इन बोर्डों पर तेंदुआ दिखाई देने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी दी गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में दो स्थानों पर पिंजरे भी लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ पिंजरों से दूर आबादी के आसपास बार-बार दिखाई दे रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह से तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चांसी में तेंदुआ बना चुनौती, वन विभाग के प्रयास अब भी असफल किसान जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में भी सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.