Bulandsehar News: चरागाह भूमि पर 20 साल से कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: ग्राम कर्णवास में ग्राम समाज की आरक्षित चरागाह भूमि पर करीब 20 वर्षों से कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता वेद प्रकाश के अनुसार मुख्यमंत्री, डीएम, एसडीएम और तहसीलदार से कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। 13 जुलाई 2026 को राजस्व विभाग ने मौके पर पैमाइश भी की, लेकिन कब्जा हटाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने पूर्व राजस्व रिपोर्टों की निष्पक्ष जांच, स्वतंत्र टीम से दोबारा पैमाइश व वीडियो रिकॉर्डिंग कराने तथा कब्जा पाए जाने पर राजस्व संहिता के तहत कार्रवाई कर भूमि ग्राम समाज को वापस दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.