Bulandsehar News: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी, लाखों का सामान जला
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर के चांदपुर रोड स्थित सूर्यानगर मुहल्ले में एक बंद मकान में आग लग गई। मकान से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यानगर निवासी सुरेशचंद के मकान में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुएं ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान पर ताला लगा होने के कारण पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा फ्रिज, कूलर, एसी, वाशिंग मशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.