बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कला में एक घर से पांच हजार और चांदी की तगड़ी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मोहम्मदपुर कला निवासी देवदत्त शर्मा ने बताया कि 27 अक्टूबर को गांव निवासी युवक घर में रखे लगभग पांच हजार और चांदी की तगड़ी चोरी कर ले गया। उसको घर से निकलते हुए उसकी पत्नी पिंकी ने देखा। घर वापस लौटने पर उसकी पत्नी ने उसे घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...