बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव रानीवाला में सोमवार को एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नीरज 40 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी पिछले कुछ महीनों से अपने मायके पंजाब के अंबाला में रह रही थी। मृतक के दो बच्चे हैं। नीरज का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि परिवार जनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...