बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: पहासू के गांव फतिहाबाद में दबंगों ने रंजिशन घर ने सो रहे बच्चों को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि गांव के ही कुलदीप,गौरव तथा सतवीर ने छत के रास्ते घर मे घुसकर सोते हुए बच्चों लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।उसके बेटे रूपेश के पैर तथा आंख पर गम्भीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार गांव फतिहाबाद निवासी कुलदीप, गौरव तथा महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...