बुलंदशहर, अगस्त 2 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से युवक द्वारा मारपीट करने, दुष्कर्म की नीयत से कपड़े फाड़ने और मोबाइल से फोटो खींचने व वीडियो बनाने मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नही करने पर पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।

घटना का विवरण एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के गांव निवासी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गत सोमवार की सुबह वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी और बेटियां पड़ोस में गयी हुई थी। घर पर एक बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक जबरन घर में घुस आया और बेटी के साथ मारपीट की। दुष्कर्म की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए तथा मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो और वीडिय...