Bulandsehar News: घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत तीन घायल
बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्रोड़ा निवासी ब्रह्मजीत पुत्र खेमचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया।कि रविवार सुबह उसके घर में करीब नामजद 12 लोगों ने जबरदस्ती घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसके बड़े भाई विक्रम पर हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोंटे आई। बीच-बचाव करने आई उसकी गर्भवती भाभी को धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उनकी हालत भी गंभीर है। घर पर मौजूद उसके साले बीछठ सुजानपुर निवासी रिंकू से भी आरोपियों ने मारपीट की। विक्रम को गंभीर हालत में हायर सेंटर भिजवाया गया है। आरोपियों ने करीब घंटे घर के अंदर उत्पात मचाया। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि घायलों को मेडीकल उपचार हेतु भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.