बुलंदशहर, सितम्बर 3 -- Bulandsehar News: थाना शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला मुक्तिवाड़ा में घर में घुसकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 31 अगस्त को महिला घर पर अकेली थी। आरोप है कि एक युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया और उसके पति के बारे में पूछताछ की। पति के बाहर जाने की बात बताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और अभद्रता की गई। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास मौके पर पहुंचीं और बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पति ने 3 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस म...