Bulandsehar News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि विगत रविवार सुबह वह जंगल गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कई दिनों से बीमार होने के चलते महिला बेहोश भी हो गई। होश में आने पर महिला ने देखा तो घर से 20 हजार रुपये भी गायब थे। महिला ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। शिकायत पर पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.