बुलंदशहर, अगस्त 29 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा में घर में घुसकर दिव्यांग और उसके बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमलावरों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​अहीरपाड़ा निवासी दिव्यांग प्रमोद कुमार के मुताबिक शुक्रवार को वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी मोहल्ले के ही चार युवक हाथों में लाठी-डंडे और तमंचा लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए प्रमोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता की चीख-पुकार सुनकर जब बेटा मंजीत बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी और तमंचे से फायरिंग भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो ...