बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी राजकुमारी ने एक युवक पर घर में घुसकर उसके पति, रिश्तेदार और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 2 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे अंकित उनके घर आया और उसके पति व वहां मौजूद रिश्तेदार से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी आक्रामक हो गया और लाठी से हमला कर रिश्तेदार का हाथ तोड़ दिया। राजकुमारी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायल रिश्तेदार को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गई, जहां उसका हाथ टूटा हुआ पाया गया। राजकुमारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी अंकित के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आए दिन गांव में विवाद करता रहता है। कोतवाल...