बुलंदशहर, अगस्त 14 -- Bulandsehar News: कोतवाली जहांगीराबाद के अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में एक महिला से उसके जेठ के बेटे द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, देर रात पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी, जो पीड़िता का रिश्ते में जेठ का बेटा है, अपनी छत से कूदकर पीड़िता की छत के रास्ते कमरे में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिवार की अन्य महिला मौके पर पहुंचीं तो आरोपी हाथापाई कर मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा पहले भी दो बार छेड़छाड़ की जा चुकी है। पीड़िता के पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र राठौर ने ब...