Bulandsehar News: घर में अकेली वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,शरीर पर मिले चोट के निशान
बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्धा का शव घर के अंदर झीने के पास पड़ा मिला। महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव बहलोलपुर निवासी रामवती (60 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश घर में अकेली थीं। उनकी नातिन रीना घर पहुंची तो दादी को सीढि़यों के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर चोटों के निशान देखकर उसने परिजनों को सूचना दी। मृतका के पुत्र राजुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविन्द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.