Bulandsehar News: घर के बाहर सो रहे राजमिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या
बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड स्थित मुर्गा फार्म के पास मोहल्ला सद्दीकनगर में घर के बाहर सो रहे राजमिस्त्री की धारदार हथियार से बदमाशों ने हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, राजमिस्त्री की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गुलावठी रोड स्थित मुर्गा फार्म के पास मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी राजमिस्त्री लियाकत अली (55 वर्ष) रविवार की रात लाइट नही आने की वजह से घर के बाहर सो रहा था। सोमवार की सुबह जब लियाकत सोकर नहीं उठा, तो उसकी पत्नी शाहजहां उसे उठाने आई। लियाकत चादर ओढ़कर सोया हुआ था। जब शाहजहां ने चादर हटाई तो उसकी चीख निकल गयी। क्योंकि लियाकत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.