Bulandsehar News: घर के बाहर पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानकपुर में घर के बाहर पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक व्यक्ति पर दबंग युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पलटे से हमला कर व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव मानकपुर निवासी पीड़ित विशु पुत्र मनोज ने तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा तेजेंद्र पुत्र मुख्यतार सिंह घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान गांव का ही आरोपी अजय पुत्र छोटेलाल, जो एक पटाखा फैक्ट्री में काम करता है, वहां पहुंचा और घर के बाहर पटाखे फोड़ने लगा। जब उसके चाचा तेजेंद्र ने घर के बाहर पटाखे फोड़ने से मना किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.