Bulandsehar News: घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव बच्ची खेड़ा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बच्ची खेड़ा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-63 में कपड़े का काम करते हैं। करीब तीन महीने पहले वह अपने परिवार के साथ नोएडा चले गए थे। इस दौरान मकान पर ताला लगा हुआ था। 19 अक्टूबर 2026 को जब वह परिवार के साथ गांव पहुंचे तो घर के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी घर का सामान बिखरा हुआ था, और जेवरात सहित अन्य सामान गायब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.