Bulandsehar News: ग्रामीणों ने अनाज चोर को रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड्डा वाजिदपुर में देर रात आटा चक्की से अनाज चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पकड़ा गया युवक अपना नाम और पता बताता दिखाई दे रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। ग्राम बड्डा वाजिदपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह शनिवार देर रात अपनी आटा चक्की की दुकान पर सो रहे थे। इसी दौरान दो युवक दुकान में घुस आए और वहां रखे अनाज के कट्टों को मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाने लगे। आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.