Bulandsehar News: गौरीशंकर महाविद्यालय में बीमारियों से बचने के लिए किया जागरूक
बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: नगर के गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के आनंदी मां एक जीवन बचाओ एवं कैंसर मुक्त भारत अभियान के तहत एचपीवी जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थय के प्रेति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को संक्रमण से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया गया। प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण एचपीवी संक्रमण होता है। सही समय पर जानकारी और बचाव से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, संतुलित खान-पान और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने परिवार और आसपास के समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.