Bulandsehar News: गौरव शिक्षा सदन स्कूल में सजी रंगोली, विद्यार्थियों ने बिखेरे कला के रंग
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: खुर्जा जंक्शन स्थित गौरव शिक्षा सदन स्कूल में शनिवार को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोलियां उकेरीं। प्रबंधक मधु शर्मा और ऋषि शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के समापन पर प्रबंधक मधु शर्मा और ऋषि शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ara News: डीएवी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.