Bulandsehar News: गैंगस्टर में वांछित आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- Bulandsehar News: संतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ इस्माइलपुर-पिलखनवाली चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया। टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। बताया कि आरोपी चांद मोहम्मद निवासी गांव खोदना गौतमबुद्धनगर को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.