Bulandsehar News: गृहक्लेश से तंग आकर नवविवाहित युवक ने खाया जहर, मौत
बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह के चलते 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, युवक अपनी पत्नी की प्रताड़ना और आए दिन होने वाले विवाद से परेशान था। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में 24वर्षीय युवक की शादी कुछ ही माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। रविवार रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात पर तीखा विवाद हुआ। इसके बाद क्षुब्ध होकर युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.