Bulandsehar News: गुलावठी में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, 70 से अधिक मनमोहक झांकियों ने मोहा मन
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: नगर में परंपरागत और भव्य श्रीराम बारात शोभायात्रा अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में शामिल 70 से अधिक आकर्षक और सजीव झांकियां नगरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह और पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने संयुक्त रूप से भगवान श्री राम की आरती उतारकर और नारियल फोड़कर किया। अतिथियों ने आयोजन को संस्कृति और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया। शोभायात्रा स्थानीय रामलीला मैदान से शुरू होकर सैदपुर रोड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दूल्हा बने रघुवीर.. घर-घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.