बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर नरौरा क्षेत्र के गांधी घाट, बांसी घाट, नरवर घाट, राजघाट और रामघाट सहित विभिन्न गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार तड़के से ही आसपास के शहरों तथा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। गुरु पूजन से पूर्व श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजघाट और रामघाट स्थित प्रसिद्ध आश्रमों में भी श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कथा, यज्ञ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गुरुओं ने शिष्यों को दिया आशीर्वा...