बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: गुरुकुल स्कूल में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश-लक्ष्मी पूजन से हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई और मानव श्रृंखला से शुभ दीपावली लिखकर दीपक की आकृति बनाई। रंगोली एवं थाल सज्जा प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम, शिवाजी व अशोका हाउस संयुक्त द्वितीय तथा रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को दीपावली का महत्व बताया। नेहा शर्मा, योगिता भटनागर, मुस्कान गोविल, फरहीन, स्वीडल शर्मा, सरोज शर्मा, बबीता शर्मा, सुधा शर्मा, दीपांशी शर्मा, अंजुम, श्रद्धा चौहान, छवि गोयल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली प्रतियो...