बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और उसके घर पर पथराव किया गया। कोतवाली देहात में ​गांव मुरसाना निवासी पीड़ित कुलदीप शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि 27 सितंबर की रात गांव का ही धरमपाल सिंह पुत्र हरसरूप उसके पास आया और अकारण गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: दहेज में 5 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला विवाहिता को बेटी के जन्म पर घर से निकाला बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चावली की एक विवाहिता का उसके स...