बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: जहांगीराबाद निवासी सौरभ राघव ने सीओ के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके भाई गौरव राघव की पत्नी रीता राघव के नाम एक गाड़ी खरीदी। जिसके पंजीकरण कागजात के नाम पर उन्होंने आरोपी के खाते में 1.30 लाख रुपए जमा किए। परंतु पंजीकरण कागजात नहीं मिले। आरोपी उन्हें नौ महीने से गुमराह कर रहा है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महादेव मोटर्स का संचालक मनोज भाटी के नाम मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...