Bulandsehar News: गांव के ही युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर अगवा किया
बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। गांव के ही युवक पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 19 जुलाई की रात उसकी पत्नी एवं भाभी घर में सोए हुए थे। तभी गांव का ही आरोपी शहनवाज पुत्र आरिफ उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित के अनुसार उनके द्वारा अगवा बहन की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, किंतु उसका पता नहीं चल सका। ऐसे में परिवार की युवती के साथ अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और अगवा लड़की की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। देहात पुलिस ने मामले में आरोपी शहनवाज के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.