Bulandsehar News: गांजे के साथ एक गिरफ्तार
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: पुलिस ने भांग के ठेके की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री करने एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 630 ग्राम अवैध गांजा, 2 इलैक्ट्रानिक कांटे, 4070 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को धौलाना बस अडडे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम प्रदीप कुमार पुत्र प्रमोद निवासी राधानगर, थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो सरकारी भांग के ठेके की आड में चोरी छिपे अवैध गांजे की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर बेचता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.