Bulandsehar News: गर्मी के बीच बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, घंटों गुल रही बत्ती
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: जनपद में मंगलवार को रिमझिम फुहारें जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से राहत लेकर आईं, वहीं दूसरी ओर हवाओं और बारिश के कारण जिले की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। शहर से लेकर देहात तक फाल्ट और ट्रिपिंग के चलते घंटों बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही लोग उमस और भीषण गर्मी से बेहाल थे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही पावर कॉरपोरेशन के सिस्टम ने दम तोड़ दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में पल-पल पर ट्रिपिंग होती रही, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए। वहीं, देहात क्षेत्रों में हालात और भी खराब रहे। ग्रामीण अंचलों में लाइनों में फाल्ट समेत विभिन्न समस्याओं के चलते तीन से चार घंटे तक बिजली ठप रही। बारिश बंद होने के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.