बुलंदशहर, अक्टूबर 18 -- Bulandsehar News: नगर के वीरेंद्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी में शनिवार की रात गरबा नाईट का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने प्रतिभाग कर गीतों की धुन पर गरबा एवं नृत्य प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रचना भटनागर ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात गरबा कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ। पारंपरिक गरबा गीतों के साथ-साथ विभिन्न मनमोहक धुनों पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रचना भटनागर ने कहा कि गरबा भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व माँ दुर्गा की आराधना के साथ-साथ प्रेम, एकता और उत्साह का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: महिला महाविद्यालय में गरबा-डांडिया की धूम, छात्राएं झूमीं ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय परंपराओ...