बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: ऊंचागांव स्थित जिला सहकारी बैंक में खाता धारकों के खाते से अनधिकृत रूप से रुपए निकाल कर 202649 का गबन करने के आरोपी कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि गबन के आरोप में जिला सहकारी बैंक के उपमहा प्रबंधक योगेंद्र पाल सिंह द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबंधक राधेश्याम, कैशियर नितिन कुमार और दिनेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।आरोपियों द्वारा जीवित और मृत धारकों के खाते से अवैध रूप से धन की निकासी की गई थी। पुलिस ने आरोपी कैशियर नितिन कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव अलीपुर गीझोरी थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर को गिरफ्तार का न्याय हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...