Bulandsehar News: गन्ने के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
बुलंदशहर, अगस्त 1 -- Bulandsehar News: बेनीपुर-सठला रजवाहे के पास शनिवार को गन्ने के खेत में करीब 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के गले में कपड़ा बंधा मिला है, जबकि खेत में संघर्ष के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एक साइकिल भी खड़ी मिली है, जिससे माना जा रहा है कि युवक साइकिल से ही वहां पहुंचा था। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत होती है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.