Bulandsehar News: गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का धरना,अनुबंधित कंपनी को हटाने की मांग
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: गांव भटोना स्थित गन्ना क्रय केंद्र सेंटर ए पर मंगलवार को किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर समय से गन्ने का उठान नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे किसानों ने अनुबंधित कंपनी वेव इंडस्ट्रीज की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। किसानों ने बताया कि कंपनी ने गन्ने का कोटा 1,50,000 से घटाकर सीधे 90,000 कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी अपनी मनमर्जी से ट्रांसपोर्ट मुहैया कराती है और किसानों को गन्ने का उठाव तथा पर्ची भी समय पर नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारी किसानों की स्पष्ट मांग है कि भटोना गन्ना क्रय केंद्र से वेव इंडस्ट्रीज का अनुबंध तुरंत समाप्त किया जाए और किसी अन्य जिम्मेदार कंपनी को इस केंद्र से जोड़ा जाए। किसानों ने चेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.